होम
उत्पत्ति
भूस्वामी अवधारणा
बुनियादी ढांचा
रणनीतिक अनुकूलता
व्यावसायिक सामर्थ्य

दर का नियतन (1 अगस्त 07 से प्रभावी)

निवेश प्रस्तावनाएं
भविष्य
नागरिक चार्टर
यातायात प्रबंध
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005
निविदाएं
हमसे संपर्क
पोर्ट में स्थित पोत
समाचार
कैरियर
प्रपत्र
PCS
व्यवसाय योजन

नागरिक चार्टर

हमारा मिशन

अंतर्राष्ट्रीय मानक की पोर्ट सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए

हमारी दृष्टि

एन्नोर पोर्ट को भारत के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में संस्थापित करने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं के माध्यम से मेगा पोर्ट के रूप में विकसित करना।

हमारा लक्ष्य

नौभार निस्तार टर्मिनलों के विकास और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जहाजरानी माहौल को भी समुन्नत करने में निजी हिस्सेदारी को आकर्षित करना।

संस्था का संक्षिप्त इतिवृत्त

एन्नोर पोर्ट का विकास चेन्नै पोर्ट से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर की तरफ भारत के पूर्वी तट पर हरी भरी परिस्थिति में किया गया है। इसे मार्च 1999 में भारतीय बंदरगाह अधिनियम, 1908 के अंतर्गत एक प्रमुख पोर्ट घोषित किया गया था और अक्टूबर 1999 में इसे कंपनी अधिनियम 1956 के तहत एक कंपनी (एन्नोर पोर्ट लिमिटेड) के रूप में निगमित किया गया था। पोर्ट का शुभारम्भ जून 2001 में दो समर्पित कोयला बर्थ्स, 15 मीटर समीपस्थ गहराई के साथ हुआ और तब से यह तमिल नाडु विद्युत परिषद (टीएनईबी) के विद्युत गृहों के लिए तापीय कोयले का निस्तार करता आ रहा है। पोर्ट अस्थायी सुविधाओं के तहत अल्प मात्रा में लौह-अयस्क तथा पीओएल का निस्तार भी करता है। पोर्ट ने निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी के माध्यम से तरल, कोयला, लौह अयस्क, कंटेनर और अन्य आम नौभार निस्तारार्थ टर्मिनलों के विस्तार की कार्रवाई भी प्रारम्भ की है. पोर्ट प्रबन्धन आवश्यक कोर स्टाफ सहित एक भूस्वामी पोर्ट के रूप में कार्य कर रहा है।

वित्तीय प्रदर्शन

ईपीएल का सतत लाभार्जन का ट्रैक रिकार्ड है और अपने निवेश पर यह पर्याप्त पुनर्वापसी भी अर्जित कर रहा है। वर्ष 2007-08 के लिए सकल आय रु. 143.72 करोड़ और कर के पश्चात शुद्ध लाभ रु. 34.88 करोड़ रहा।

पिछले 3 वर्षों का एन्नोर पोर्ट का वित्तीय प्रदर्शन निम्नवत रहा

(रु. करोड़ में)

विवरण                                     2007-08            2006-07            2005-06

सकल आय                                  143.72              110.50              97.81
खर्च (ब्याज, क्षरण और कर को छोड़कर)                     37.88                30.02                34.67
सकल लाभ ब्याज, क्षरण और कर से पहले        105.84              80.48                63.14
कर पश्चात शुद्ध लाभ                          34.88                30.64                9.07

 

विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व

जहाजरानी विभागः

1.      बर्थिंग के लिए चालक, जहाजों की अनवर्थिंग एवं शिफ्टिंग, नौकाएं/चालक व बांधने वाला जलयान किराए पर लेने, तटबंध आदि जहाजरानी सेवाएं उपलब्ध कराना।

2.      सरकारी परिपत्र के अनुसार बर्थिंग निर्धारण एवं बर्थिंग की प्राथमिकता तय करना।

3.      मूल और अनुरक्षण तलमार्जन

4.      बंदरगाह तलहटी, चैनल, समीपस्थ बर्थ आदि का सर्वेक्षण

5.      पोर्ट सिग्नल स्टेशन के जरिए जहाज व पोर्ट प्रयोक्ताओं के साथ संपर्क बनाना

6.      नौसंचलन सहायकों एवं संचार उपकरणों का अनुरक्षण

7.      आपातकाल में टर्मिनल चालकों/पोर्ट प्रयोक्ताओं के उपयोग के लिए एंबुलेंस (24 घंटे)

8.      व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र

9.      पोर्ट प्रयोक्ताओं की सुरक्षा बहाली तथा निरीक्षण

10.  अग्निशमन सुविधाओं का संस्थापन एवं अनुरक्षण

11.  वायु और समुद्री/धरातल जल की गुणवत्ता परखना

12.  सीमाशुल्क व पोर्ट प्रयोक्ताओं के साथ पीसीएस/ईडीआई संदेश आदान-प्रदान

13.  आईएसपीएस आचार संहिता के अंतर्गत सुरक्षा सुनिश्चितकरण

14.  यातायात संबंधी मुद्दे

संचालन विभाग

1.      वार्षिक योजना, व्यापार योजना एवं मास्टर प्लान बनाना

2.      कार्ययोजना बनाना और क्रियान्वित करना

3.      परियोजना मूल्यांकन और विकास

4.      पोर्ट के भीतर यातायात गतिविधि सुधारने के लिए सड़क व रेल नेटवर्क तैयार करना और साथ ही नगर/राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क व रेलवे नेटवर्क के साथ बाह्य संपर्क बनाना व बेहतर करना

5.      सिविल बुनियादी ढांचे बनाना तथा अनुरक्षण

6.      पोर्ट प्रयोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति एवं अनुरक्षण

7.      भूमि संबंधी मामले

8.      नगर क्षेत्र विकास

9.      निविदा तैयारी, ठेका वितरण और कार्य निष्पादन के निरीक्षण के लिए सलाहकार/ठेकेदारों की नियुक्ति

10.  निविदा निकालना और ठेके देना

11.  मध्यस्थता के मामले

वित्त एवं कंपनी सचिव विभागः

1.      सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से मिली जानकारी के आधार पूंजी एवं राजस्व बजट पर बनाना

2.      खातों का विनियोग, पुनर्विनियोग, समर्पण और बचत

3.      कंपनी के सभी बकायों, शुल्क या अन्य देय राशि की उगाही

4.      खर्च का प्रबंधन

5.      करों का अंकेक्षण और प्रशासन

6.      ऋण, संस्थागत वित्त, साख एवं निवेश आदि के माध्यम से संपत्ति संग्रह

7.      कंपनी द्वारा प्रदत्त ऋणों के संदर्भ में ब्याज की बकाया रकम, प्रमुख व डूब रहे कोष का नियत तिथि पर भुगतान

8.      वित्तीय कनकरेंस एवं सलाह

9.      कंपनी के विभिन्न कोषों में साख स्तर पर नकद जमा बरकरार रखने के लिए उसका कंपनी के लिए सर्वाधिक लाभप्रद पद्धति से निवेश

10.  विधिक एवं सचिवालयीन कार्य

11.  बोर्ड की बैठकों, वार्षिक आम सभा आदि का आयोजन

12.  कंपनी पंजीयक को सांविधिक रिटर्न जमा करना

13.  निविदाओं का परिशीलन, क्रय प्रस्ताव और करार संबंधी सभी क्रय

14.  दूसरे विभागाध्यक्षों से उपलब्ध सूचना से कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट तैयार करना

मानव संसाधन विकास एवं प्रशासन विभागः

1.      नए कर्मचारियों का चयन एवं सम्मिलीकरण

2.      कर्मचारियों की परिवीक्षा एवं पुष्टि घोषित करना

3.      कर्मचारियों को प्रशिक्षण

4.      वृद्धि/वेतन निर्धारण

5.      निजी संचिका का अनुरक्षण

6.      प्रोन्नति

7.      अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों से प्रतिनियुक्ति पर कर्मचारियों का समावेशन

8.      अवकाश पंजिका अनुरक्षण

9.      कर्मचारियों के कल्याण वाले उपाय

10.  चिकित्सा, एचबीए व वाहन अग्रिम की व्यवस्था

11.  सतर्कता और अनुशासनात्मक मामले

12.  अनुशासनात्मक/सतर्कता मामलों से जुड़े आवेदन/विवेचन

13.  शिकायत प्रकोष्ठ पंजिका का अनुरक्षण

14.  शिकायतों, सतर्कता मामलों के संबंध में नियमित रिटर्न

15.  सरकारी भाषा – हिंदी का प्रयोग

16.  यातायात

17.  जन संपर्क

सेवाएं प्रस्तावित

सेवाएं प्राप्त करने की प्रक्रियाः

·         जहाज के आने की जरूरी विस्तृत सूचना पीसीएस के माध्यम से स्टीमर एजेंट द्वारा दी जाएगी।

·         पीसीएस के माध्यम से बर्थ आवंटन की पुष्टि

·         सीमा शुल्क औपचारिकताओं की पूर्ति पश्चात पोर्ट से आयात नौभार की माल छुड़ाई लेने के लिए आयात आवेदन आयातकर्ता/कस्टम हाउस एजेंट द्वारा भरा जाएगा।

·         सीमा शुल्क औपचारिकताओं की पूर्ति पश्चात पोर्ट पर निर्यात नौभार उतारने के लिए निर्यात आवेदन पोत वणिक/कस्टम हाउस एजेंट द्वारा भरा जाएगा।

उपलब्ध सेवाओं का शुल्कः

·         उपलब्ध कराई जाने वाली संबंधित सेवाओं का शुल्क एन्नोर पोर्ट की दर सूची के अनुसार लिया जाएगा।

समुद्री सेवाएं :

·         जहाजों की बर्थिंग/अनबर्थिंग

·         प्राथमिकता बर्थिंग सरकारी परिपत्र के आधार एवं जरूरी शुल्क के भुगतान पर होगा।

·         बर्थ किराया शुल्क दर सूची के आधार पर

पोर्ट प्रतिबद्ध है –

·         जहाजों की सुरक्षित गतिविधि एवं समय से बर्थिंग/अनबर्थिंग को

·         प्रथम आओ प्रथम पाओ/ नौभार आवश्यकताओं व सरकारी निर्देशों के अनुसार बर्थ का पारदर्शी आवंटन।

·         खराबी/तैरते क्राफ्ट की अनुपलब्धता/कार्य रुकने/कर्मचारियों के विलंब से आने की स्थिति में-

·         प्रबंधक (एमई) से संपर्क करना चाहिए

पीओएल उत्पादों का रखरखावः

·         टर्मिनल प्रबंधक, ईटीटीपीएल से संपर्क करना चाहिए

लौह अयस्क का रखरखाव – (अस्थायी सुविधा)

·         टर्मिनल प्रबंधक, एमएमटीसी/आनंद ट्रांसपोर्ट से संपर्क करना चाहिए

अग्निशमन सेवा

पोर्ट प्रतिबद्ध है –

·         कर्मचारियों, पोर्ट संचालकों, प्रयोक्ताओं आदि में  अग्नि संबंधी जागरुकता पैदा करने के साथ पर्याप्त सुरक्षा उपायों के माध्यम से अग्निकांड रोकने के लिए

·         अग्निकांड की हालत में दूसरे जहाजों/क्षेत्रों में आग को फैलने से रोकने के लिए उसे बुझाने व नियंत्रित करने के लिए

·         आग रोकने के लिए तेल के बिखराव को हटाने के लिए

·         आग की हालत में सिग्नल स्टेशन/अग्निशमन केंद्र/जीएम(एमएस)/उप प्रबंधक (सुरक्षा)/उप प्रबंधक (एमई)/प्रभारी अधिकारी, सीआईएसएफ से संपर्क किया जाना चाहिए

·         खतरनाक नौभार की हालत में पोर्ट को पूर्व सूचना देकर प्रयोक्ता सुरक्षा संबंधी सुनिश्चितता बनाए रखने में बहुत बड़ा सहयोग कर सकते हैं, इससे ऐसी परिस्थिति से बचना सहज होगा।

नौभार परिवहन के लिए वाहनों को गेट पास और व्यवसायिक गेट पास जारी करना

·         अधिकृत पोर्ट प्रयोक्ताओं व वाहनों को पास

·         इसके लिए ड्यूटी अधिकारी (पास प्रखंड) को सूचित करें

·         विलंब/त्रुटि की दशा में जीएम (एमएस) को सूचित करें

·         प्रयोक्ता सुनिश्चत कर लें कि उनके ठेकेदार, उप-ठेकेदार और अन्य कर्मचारी, जो पोर्ट में कार्य कर रहे हैं, आईएसपीएस कोड से परिचित हों

·         किसी भी संदिग्ध गतिविधि, वस्तु, व्यक्ति की सूचना बिना विलंब प्रयोक्ता पीएफएसओ/उप पीएफएसओ/सिग्नल स्टेशन/सीआईएसएफ कंट्रोल को दें।

·         पोर्ट परिसर में प्रयोक्ता अपने पास दिखाना सुनिश्चित करें

विद्युत/जल संयोजन :

·         विद्युत संयोजन के लिए जीएम (संचालन) को सटीक स्थिति आदि के साथ लिखित आवेदन देना चाहिए

·         जल आपूर्ति के लिए जीएम (एमएस) को लिखित में वास्तविक आवश्यकता बतानी चाहिए

·         उपलब्धता परीक्षण के पश्चात पोर्ट देय भुगतान की सूचना देगा

·         धनराशि जमा करने के पश्चात पोर्ट विद्युत/जल आपूर्ति की आवश्यक व्यवस्था करेगा

नौभार वाहनों के प्रवेश/निकास मार्ग

पोर्ट प्रतिबद्ध है –

·         द्वारों पर न्यूनतम प्रतीक्षा अवधि के लिए ताकि वाहनों का अधिकतम आना-जाना हो सके (किसी भी रास्ते)।

·         भले ही अस्थायी ठहराव के कारण निकास/प्रवेश में विलंब की सूचना नियंत्रण कक्ष, सीआईएसएफ को देनी चाहिए।

·         प्रयोक्ताओं से उम्मीद की जाती है कि वे पोर्ट की सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करें तथा वाहनों के सभी वांछित दस्तावेज व प्रमाणपत्र साथ रखें, आदि, और पंक्ति में अपनी बारी की प्रतीक्षा करें।

सुरक्षा एवं पेशागत स्वास्थ्य –

·         किसी भी दुर्घटना के बारे में, चाहे गंभीर हो या मामूली, तत्काल डीएम (सुरक्षा) को सूचित किया जाना होगा।

·         पेशागत स्वास्थ्य केंद्र 24/7 पर्याप्त चिकित्सकीय कर्मियों के साथ पोर्ट संचालकों/प्रयोक्ताओं के हित में पोर्ट परिसर के भीतर संचालित है।

·         पेशागत स्वास्थ्य केंद्र में सभी जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएँ हैं।

·         पोर्ट परिसर में 24 घंटे एंबुलेंस उपलब्ध है।

·         गंभीर घायल होने पर प्राथमिक चिकित्सा के पश्चात मरीज को समीप के अस्पताल में ले जाया जाएगा।

 

प्रमुख अधिकारियों का विवरण:

अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक व निदेशक मंडल (पूर्णकालिक)

क्र. सं.

नाम व पद

पता/टेलीफोन नंबर

1.

श्री एस. वेलुमनी
अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक

प्रथम तल, पी.टी. ली सीएन मालीगाई,
नंबर 23 राजाजी सलाई, चेन्नै – 600001
फोनः 044-25251666

2.

केप्टेन डी. के. मोहन्ती
निदेशक (समुद्री सेवाएँ)

प्रथम तल, पी.टी. ली सीएन मालीगाई,
नंबर 23 राजाजी सलाई, चेन्नै – 600001
फोनः 044-25251666

3.

श्री सी. दामोदरन
निदेशक (संचालन)

प्रथम तल, पी.टी. ली सीएन मालीगाई,
नंबर 23 राजाजी सलाई, चेन्नै – 600001
फोनः 044-25251666

 

लेखा/वित्त विभाग

क्र. सं.

नाम व पद

पता/टेलीफोन नंबर

1.

श्री एम. गुणशेखरन
उप महाप्रबंधक (वित्त)  व सचिव

प्रथम तल, पी.टी. ली सीएन मालीगाई,
नंबर 23 राजाजी सलाई, चेन्नै – 600001
फोनः 044-25251666

 

प्रशासनिक विभाग व सतर्कता

क्र. सं.

नाम व पद

पता/टेलीफोन नंबर

1.

श्री संजय कुमार
महाप्रबंधक (प्रशासन व मानव संसाधन)

प्रथम तल, पी.टी. ली सीएन मालीगाई,
नंबर 23 राजाजी सलाई, चेन्नै – 600001
फोनः 044-25251666

 

संचालन विभाग

क्र. सं.

नाम व पद

पता/टेलीफोन नंबर

1.

श्री आर. सेंतिल कुमार
महाप्रबंधक (संचालन)

प्रथम तल, पी.टी. ली सीएन मालीगाई,
नंबर 23 राजाजी सलाई, चेन्नै – 600001
फोनः 044-25251666

2.

श्री वी. कृष्णास्वामी
उप महाप्रबंधक (परियोजनाएं)

वल्लूर पोस्ट
चेन्नै – 600120
फोनः
+91-44-27950030

3.

श्री पी. राधाकृष्णन
उप महाप्रबंधक (नागरिक)

वल्लूर पोस्ट
चेन्नै – 600120
फोनः
+91-44-27950030

4.

श्री वी. नागार्जुन
प्रबंधक (नागरिक)

वल्लूर पोस्ट
चेन्नै – 600120
फोनः
+91-44-27950030

 

जहाजरानी विभाग

क्र. सं.

नाम व पद

पता/टेलीफोन नंबर

1.

कैप्टेन प्रसाद रेबला
महाप्रबंधक (एमएस)

वल्लूर पोस्ट
चेन्नै – 600120
फोनः
+91-44-27950030

2.

श्री पी. के. प्रशान्त
प्रबंधक (एमई)

वल्लूर पोस्ट
चेन्नै – 600120
फोनः
+91-44-27950030

 

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत पदस्थापित अधिकारी

नाम व पद

विभाग

टेलीफोन नंबर

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत पद

श्री एम. गुणशेखरन
उप महाप्रबंधक (वित्त)

वित्त

044-25251666

पीआईओ

कैप्टेन डी. के. मोहन्ती
निदेशक (एमएस)

 

044-25251666

अपीलीय प्राधिकार

 

आईएसपीएस के अंतर्गत पदस्थापित अधिकारी

नाम व पद

विभाग

टेलीफोन नंबर

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत पद

कैप्टेन प्रसाद रेबला
महाप्रबंधक (एमएस)

जहाजरानी

044-27950018

पीएफएसओ

श्री पी. के. प्रशान्त
प्रबंधक (एमई)

जहाजरानी

044-27950011

उप पीएफएसओ